आज हम बॉलीवुड के कुछ ऐसे सेलिब्रिटीज के बारे में बात करेंगे जो अपने एक Instagram Post से करोड़ों रुपये
कमाते हैं।
दोस्तों आजकल किसी भी celebrity के दिनचर्या या उनके पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए सोशल मीडिया सबसे आसान तरीका बन गया है।
आज Instagram जैसे सोशल मीडिया पर हम अपने favorite बॉलीवुड सेलिब्रिटी को फॉलो करते हैं और उनके द्वारा अपलोड किये गए photos या videos को देखते हैं।
ये पढ़ें : TV TRP क्या है ? TRP रेटिंग कैसे तय की जाती है
Table of Contents
Bollywood celebs earning for Instagram Post
लेकिन क्या आपको पता हैं की Social Media इन celebrities के कमाई का भी एक जरिया है। और आपको जान कर हैरानी होगी की ये celebrities एक Sponsored Instagram Post के लिए करोडो रूपये चार्ज करते हैं।
किसी भी ब्रांड, कंपनी या प्रोडक्ट के sponsored post के लिए इनको करोड़ों रुपये मिलते हैं। कई बार ये amount इनके followers के संख्या ऊपर भी depend करता है। जैसे जितने ज्यादा followers होंगे उतने ज्यादा इनको sponsored पोस्ट के पैसे मिलते हैं।
तो चलिए जानते हैं बॉलीवुड के कुछ फेमस एक्टर और एक्ट्रेस के बारे में जिनके इंस्टाग्राम पर millions में followers हैं। और वह एक पोस्ट के लिए कितने रुपये चार्ज करते हैं।
Instagram Post से करोड़ों कमाते हैं ये बॉलीवुड सेलिब्रिटीज
1 . Priyanka Chopra
जैसे की आप सब को पता है प्रियंका चोपड़ा एक international सेलिब्रिटी बन गयी हैं। प्रियंका के इंस्टाग्राम पर 58.1 मिलियन followers हैं। ये instagram पर सबसे ज्यादा followers वाली इंडियन एक्ट्रेस हैं। Priyanka Chopra इंस्टाग्राम के एक पोस्ट के लिए लगभग 1.8 करोड़ रुपये चार्ज करतीं हैं।
2 . Shradha Kapoor
श्रद्धा कपूर प्रियंका चोपड़ा के बाद इंस्टाग्राम पर दूसरी सबसे ज्यादा followers वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। Shradha Kapoor के instagram पर 56.5 मिलियन followers हैं। श्रद्धा एक instagram post के लिए लगभग 1.18 करोड़ रुपये चार्ज करतीं हैं।
3 . Deepika Padukone
दीपिका का नाम बॉलीवुड के टॉप एक्ट्रेस में आता है। दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पर लगभग 52.3 मिलियन के आस पास followers हैं। दीपिका एक sponsored Instagram post के लिए लगभग 1.5 करोड़ रूपये चार्ज करतीं हैं।
instagram post earnings
4 . Alia Bhatt
आलिआ भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री की highest paid एक्ट्रेस में से एक है। आलिआ के इंस्टाग्राम पर लगभग 50.1 मिलियन followers हैं। Alia Bhatt अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए लगभग 1 करोड़ रुपये लेती हैं।
5. Akshay Kumar
अक्षय कुमार के फैन following कौन नहीं जानता। Akshay के हर फिल्म का हिट होना ही इनके स्टारडम का सबसे बड़ा सबूत है। खिलाडी कुमार के इंस्टाग्राम पर लगभग 46.8 मिलियन followers हैं। अक्षय कुमार एक इंस्टाग्राम sponsored पोस्ट के लिए लगभग 1 करोड़ रुपये के आस पास चार्ज करते हैं।
6. Salman Khan
बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार कहे जाने वाले सलमान खान के इंस्टाग्राम पर 36.4 मिलियन followers हैं। सलमान अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए लगभग 85 लाख रुपये लेते हैं।
7. Ranveer Singh
Bajirao Mastani, पद्मावत और गुल्ली ब्वाय जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अपने एक्टिंग का लोहा मनवा चुके Ranveer Singh के इंस्टाग्राम पर 34.2 मिलियन followers हैं। रणवीर सिंह अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 80 लाख के आस पास charge करते हैं।
instagram post se paise kaise kamaye
8. Shahid Kapoor
कबीर सिंह जैसी रिकॉर्ड ब्रेकिंग मूवी देने वाले शाहिद कपूर के एक्टिंग और लुक का हर कोई कायल हैं। Shahid Kapoor के इंस्टाग्राम पर 29.5 मिलियन followers हैं। शाहिद अपने एक sponsored Instagram Post के लिए लगभग 25 से 30 लाख रुपये चार्ज करते हैं।
9. Amitabh Bachchan
बॉलीवुड के महानायक और Big B कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन को बच्चों से लेकर बूढ़े तक सभी फॉलो करते हैं। Amitabh Bachchan के इंस्टाग्राम पर 23.9 मिलियन followers हैं। अमिताभ बच्चन इंस्टाग्राम पर एक sponsored पोस्ट के लिए लगभग 40 से 50 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं।
Instagram Post से करोड़ों कमाते हैं ये बॉलीवुड सेलिब्रिटीज
10. Shah Rukh Khan
बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख़ खान बॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक हैं। शाहरुख़ खान के इंस्टाग्राम पर 23.2 मिलियन के आस पास Followers हैं। Shahrukh अपने एक instagram post के लिए लगभग 80 लाख से 1 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं।
ये पढ़ें
देश दुनिया के मजेदार रोचक तथ्य
खाने पीने की चीजों से जुड़े कुछ मजेदार रोचक तथ्य
इंटरनेट की कुछ अजीबों गरीब वेबसाइट
RECENT COMMENTS